फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांग्रेसियों ने निकाला विजय जुलूस, पुलिस से हुई नोकझोंक

मेरठ। कांग्रेसियों ने शनिवार को उत्साह और उल्लास के साथ मेरठ कॉलेज से विजय जुलूस निकाला। छात्रों की गूंज अभियान के मेरठ संयोजक अवनीश काजला एवं महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में छात्रों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेरठ कॉलेज से विजय मार्च निकालकर इस सफलता का उत्सव मनाया। इस दौरान पुलिस से भी कांग्रेसियों की नोकझोंक हुई। अवनीश व रंजन ने कहा कि यह सफलता देश के छात्रों की एकजुटता, संघर्ष की जीत है। जाहिद अंसारी, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, अल्तमस त्यागी, सुमित विकल, रीना शर्मा, सैयद सलीमुद्दीन शाह, चौधरी यशपाल सिंह, दिनेश उपाध्याय ने भी विचार रखे। इस दौरान अनिल अरोड़ा, वसीम अंसारी, अजीम प्रधान, फरहान चौधरी, अजय चौधरी, निशांत चौधरी, हर्ष चौधरी, गफ्फार मलिक, विनोद सोनकर, सोनम रानी, बबली देवी, अनिल प्रेमी, केडी शर्मा समेत भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें