फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ड्रोन की अफवाह पर सीओ मवाना ने किया जागरूक, बताया-घबराएं नहीं, चल रहा है मैपिंग का काम

मेरठ। मवाना थाना परिसर में ड्रोन की अफवाह के संबंध में सभी ग्राम प्रधानों और नगर पालिका परिषद के सभासदों कि एक मीटिंग हुई, जिसमें सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने बताया कि एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिमिनल) के द्वारा सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे ड्रोन के माध्यम पायनियर कंपनी द्वारा करवाया जा रहा है, जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। इसी बात को अराजक तत्वों के द्वारा भ्रामक रूप से प्रचारित किया जा रहा है, जिससे गांव के लोगों में भय का माहौल बन गया हैं। उन्होंने कहा कि इन अफवाहों पर कोई ध्यान न दें। इस तरह की अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें