मेरठ के परतापुर स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज़ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन मेरठ की कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद की टीम को हराया। पहले मैच में ही जीत हासिल कर टीम ने टूर्नामेंट में शुरुआती बढ़त बना ली है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली सहित पश्चिम क्षेत्र के कई राज्यों की स्कूल टीमें हिस्सा ले रही हैं। कबड्डी मैचों को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूल प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन का उद्देश्य न सिर्फ खेल भावना को बढ़ावा देना है, बल्कि छात्रों में अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क की भावना भी विकसित करना है।