फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सड़क पर चल रहे बुजुर्ग को सांड ने मारी टक्कर, बुजुर्ग को उठाकर दूर फेंका

Pratyush Sharma Updated Sun, 19 Jul 2026 10:51 PM IST

बिजनौर। नगीना क्षेत्र के ग्राम पखनपुर में एक सांड द्वारा सड़क पर पैदल चल रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीछे से उठाकर दूर फेंक कर घायल कर दिया गया।पूरी घटना सी सी टी वी में कैद हो गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो खूब वायरल हो रही है। रविवार की शाम से एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में सड़क पर लाठी लेकर पैदल चल रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीछे से आए एक सांड द्वारा उठाकर दूर फेंक कर घायल किए जाने का मामला दिखाई दे रहा है। जिस व्यक्ति को सांड द्वारा हमला कर घायल किए जाने की बात सामने आई है, उसकी पहचान ग्राम पखनपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग अब्दुल खालिक के रुप में हुई है।ग्रामीणों ने उक्त सांड को पकड़वाने की मांग की है। उधर घायल बुजुर्ग का निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें