मेरठ। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी और हापुड़ जिला अध्यक्ष चौधरी दिनेश खेड़ा , हर्ष चहल , मोनू टिकरी और विनोद सरूरपुर बबलू सिसोदा नरेश मवाना सत्येंद्र तालियां आदि यूनियन के पदाधिकारीयों ने गन्ना भवन में सैकड़ो किसानों के साथ धरने में शामिल हुए और गन्ना डिप्टी सीसी राजीव राय को किसानों ने धरने के दौरान अपने बीच में बैठा लिया और अपनी नाराजगी जाहिर की. इस दौरान किसानों ने कहा कि राजीव राय की धीमी कार्यवाही के चलते गन्ना किसानों का उत्पीड़न कम नहीं हो रहा है जिसको लेकर किसानउग्र हो गए और गन्ना भवन कार्यालय में ट्रैक्टर ट्राली लेकर सैकड़ो किसान घुस गए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार हंगामा करते हुए नारेबाजी की इस बीच एडीएम सिटी भी किसानों के बीच पहुंचे और किसने की बातों को सोना इसके बाद किसानों ने कहा कि अगर उनकी उक्त मांगों का समय रहते हैं स्वीकार नहीं किया गया तो यह आंदोलन उग्र होगा