फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: यूरिया की किल्लत और ब्याज वसूली पर भाकियू संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Dimple Sirohi Updated Mon, 11 May 2026 04:19 PM IST

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम मवाना संतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में यूरिया खाद समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि सहकारी समितियों में खाद की कमी के कारण किसानों को मजबूरन निजी विक्रेताओं के पास जाना पड़ रहा है, जहां उनसे अधिक कीमत वसूली जा रही है। साथ ही खाद के साथ अन्य उत्पाद खरीदने का भी दबाव बनाया जा रहा है। किसानों ने यह भी कहा कि ऋण लेते समय उन्हें केवल तीन प्रतिशत ब्याज देने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब उनसे पूरा सात प्रतिशत ब्याज जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा पिछले वर्ष की ब्याज सब्सिडी भी अधिकांश किसानों के खातों में अभी तक नहीं पहुंची है। किसान नेताओं ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, किसानों की लंबित ब्याज सब्सिडी जल्द जारी की जाए तथा किसानों को पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान, ठाकुर शनि प्रताप, सतवीर चौहान, नीरज चौहान सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें