फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सरधना तहसील पहुंचे भाकियू धनसिंह कोतवाल के कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (धन सिंह कोतवाल) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरधना तहसील पहुंचकर क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर तहसीलदार को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली, पानी, जलभराव, आवारा पशुओं, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं और सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव सहित विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिकेत चौधरी ने क्षेत्र में बिजली, पेयजल और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई। प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से रखा। वहीं, जसवीर सिंह बीता ने आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान शिविरों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए टीम गठित करने की मांग की। कहा कि प्रशासन को जनता और किसानों से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान करना चाहिए। अभिषेक कसाना ने वीर अब्दुल हमीद पार्क की साफ-सफाई कराने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग रखी। संगठन के पदाधिकारी रिंकू ने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई में यूनियन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ किसानों के हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। तहसीलदार ज्योति सिंह ने ज्ञापन लेते प्रशासन की तरफ से जल्द संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें