मेरठ में भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली कटौती, बिजली नलकूप कनेक्शन, कीटनाशक न मिलने, गन्ना भुगतान न किए जाने आदि समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्य अनुराग अग्रवाल ने किसानों को समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी कमिश्नर को सौंपा। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।