फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: यूजीसी नियमों के विरोध में भगवान परशुराम दल का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

बागपत में यूजीसी नियमों के विरोध में भगवान परशुराम दल के कार्यकर्ताओं ने बागपत कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए कानून को जनविरोधी बताया और इसे वापस लेने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह कानून समाज में असमानता और भ्रम की स्थिति पैदा करेगा, जिससे आम जनता प्रभावित होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस कानून को जल्द वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें