मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में हजामत करने आए एक नाई ने बुजुर्ग की मालिश करने के दौरान जेब से रुपए चोरी कर लिए। बुजुर्ग को जब जेब में रुपए नहीं मिले तो घर के सीसीटीवा कैमरे चेक करने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि पास ही टंगे कुर्ते की जेब में 50 हजार रुपए थे। बुजुर्ग ने आरोपी का फोन मिलाकर उसे बुलाने का प्रयास किया तो आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।