फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ में बागेश्वर धाम, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा, 988 पुलिसकर्मी सुरक्षा में होंगे तैनात

मेरठ में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जागृति विहार एक्सटेंशन में मंगलवार से कथा का शुभारंभ किया गया। पांच दिन तक चलने वाली इस कथा के लिए कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि कथा स्थल पर 12 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। सुबह 11 बजे से ही प्रवेश शुरू होगा। जामवंत, अंगद और सीताराम ब्लॉक में वीआईपी को प्रवेश मिलेगा। जनपद के अलावा बुलंदशहर और बागपत से भी पुलिस बल मंगवाया गया है। चार एएसपी, 11 सीओ, 44 इंस्पेक्टर, 102 सब इंस्पेक्टर समेत 988 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। आरएएफ की तीन कंपनी भी तैनात रहेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें