मेरठ के हस्तिनापुर में बहुचर्चित अतुल हत्याकांड में पुलिस ने घटना के नौ दिन बाद नशीली दवाइयां उपलब्ध कराने के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि कॉमन करैत सांप उपलब्ध कराने वाला तस्कर अभी भी फरार है।