फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट धरना खत्म कराने में जुटा प्रशासन, एडीएम सिटी के समझाने पर भी नहीं मानी महिलाएं

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने को समाप्त कराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। धरनास्थल पर पहुंचकर एडीएम सिटी बृजेश सिंह महिलाओं को समझाने में जुटे रहे और उन्हें सेटबैक को लेकर धरना समाप्त करने की अपील की। हालांकि, महिलाओं में आवास विकास को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली। महिलाओं का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान किए बिना वे धरना समाप्त नहीं करेंगी। धरनास्थल पर महिलाओं का गुस्सा भी खुलकर सामने आया और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के सामने विरोध दर्ज कराया। प्रशासनिक अधिकारी लगातार वार्ता के माध्यम से स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें