फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सेंट्रल मार्केट धरना खत्म कराने में जुटा प्रशासन, महिलाओं का फूटा गुस्सा

Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Apr 2026 05:03 PM IST

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने को समाप्त कराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। धरनास्थल पर पहुंचकर एडीएम सिटी बृजेश सिंह महिलाओं को समझाने में जुटे रहे और उन्हें सेटबैक को लेकर धरना समाप्त करने की अपील की। हालांकि, महिलाओं में आवास विकास की कार्रवाई को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली। महिलाओं ने प्रशासन के सामने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान किए बिना वे धरना समाप्त नहीं करेंगी। धरनास्थल पर महिलाओं का गुस्सा भी खुलकर सामने आया। प्रशासनिक अधिकारी लगातार वार्ता के माध्यम से स्थिति को शांत करने और समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें