कंकरखेड़ा की रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी मृतक अभिनव के परिजन सीओ दौराला के कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने को कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की। साथ ही आरोपियों के घर की कुर्की व बुलडोजर चलाने की भी प्रशासन से मांग की।