फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में 25 समवशरण के माध्यम से सिद्धों की महाआराधना का हुआ आयोजन

प्रत्युष शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 10:47 PM IST

मेरठ। सरधना नगर में आयोजित 25 समवशरण के माध्यम से सिद्धों की महाआराधना का भव्य आयोजन 13 सितंबर से 20 सितंबर तक चल रहा है। यह कार्यक्रम मुनिश्री निश्चित सागर महाराज के पावन सान्निध्य और प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी अंकित भैया के निर्देशन में संपन्न हो रहा है। प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन विधान के माध्यम से श्रद्धालुगण प्रभु की आराधना में लीन होते हैं। इसके पश्चात मुनि के प्रवचनों के माध्यम से धर्म का संदेश प्रसारित किया जाता है। प्रवचनों में मुनिने कहा कि जो सिद्धों का गुणगान करता है, वह स्वयं भी सिद्धत्व के मार्ग पर अग्रसर हो जाता है। यह मनुष्य जन्म अत्यंत दुर्लभ है इसका सदुपयोग प्रभु भक्ति के माध्यम से करें। भाग्य कोई छीन नहीं सकता और जो भाग्य में नहीं है, वह कोई दे भी नहीं सकता। प्रभु भक्ति से सभी संकट दूर होते हैं और पुण्य का संचय होता है। श्रद्धालुओं ने मुनि के संदेश को आत्मसात करते हुए उनके चरणों में नमोस्तु निवेदित किया। की शांति धारा का सौभाग्य सुरेंद्र जैन, अतिशय जैन, ऋषभ जैन को प्राप्त हुआ। वहीं, महाआरती करने का सौभाग्य सुनील जैन व दीपा जैन को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईओ दीपिका शुक्ला और फूड इंस्पेक्टर जसवीर सिंह उपस्थित रहे। मेरठ, पानीपत, बड़ौत, और सहारनपुर सहित विभिन्न शहरों से जैन समाज के श्रद्धालुओं ने मुनि के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज जैन, महामंत्री अनुज जैन, मंत्री सौरभ जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, राजीव जैन, ऋषभ जैन, विनोद जैन, अंकुश जैन, अरिहंत जैन, योगेश जैन, कुणाल जैन उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें