फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मेड इन चाइना गेटवे से संचालित अवैध टेलीफोन एक्सचेंज पकड़ा, छह गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 12:37 AM IST
Pratyush Sharma अमर उजाला, न्यूज़ नेटवर्क, मेरठ

मेरठ। एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) और स्वाट टीम प्रथम ने लिसाड़ी गेट थाना पुलिस के सहयोग से मेड इन चाइना वीओआईपी जीएसएम गेटवे मशीन और सिम बॉक्स से संचालित अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई में टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीओआईपी (वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) कॉल को लोकल कॉल में बदलकर देश को आर्थिक क्षति पहुंचाने के साथ सुरक्षा में भी सेंध लगा रहे थे। आरोपियों को रिमोट एप्लीकेशन की मदद से ग्राहक मिल रहे थे और जिनसे ये डॉलर में भुगतान लेते थे। एसएसपी अविनाश पांडे ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि दूरसंचार निदेशालय के माध्यम से मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलने की सूचनाएं मिल रहीं थीं। इन सूचनाओं पर टीम ने काम करते हुए शुक्रवार को लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन 25 फुटा रोड स्थित आरोपी शादाब के घर छापा मारा। यहां जाकिर कॉलोनी निवासी फरदीन, हुमायूं नगर का नाजिम उर्फ फुरकान, समर गार्डन के शादाब, फहीम, सुल्तान और रहीस को गिरफ्तार किया गया। इनमें सुल्तान ग्रेजुएट बताया गया है। शेष आरोपी दसवीं या इससे कम शिक्षित हैं। मौके से पांच मेड इन चाइना वीओआईपी जीएसएम गेटवे मशीन, 176 वीआई सिम और दस एयरटेल सिम, दो वाई-फाई एयरटेल एक्सट्रीम एयर फाइबर 5जी उपकरण, दो राउटर, सात ईथरनेट केबल, नौ एडॉप्टर, 32 एक्सटर्नल एंटीना, तीन लैपटॉप और पांच मोबाइल बरामद किए गए। आरोपी वीओआईपी कॉल को लोकल कॉल में बदलकर धोखाधड़ी कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे। इस मामले में थाना लिसाडी गेट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें