फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शावेज़ की हिंदु युवती से शादी में अब हिंदु महापंचायत का ऐलान, पुलिस-प्रशासन ने उठाया ऐसा कदम!

Thu, 12 Feb 2026 09:32 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ

सार

गंगानगर में दूसरे संप्रदाय के युवक से शादी करने के मामले में अखिल भारतीय हिंदु सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने आज मवाना रोड स्थित पैराडाइस मंडप में हिंदु महापंचायत का ऐलान किया है। जिसको गाजियाबाद के हिंदु रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी चौधरी ने भी समर्थन किया है। वहीं पुलिस प्रशासन और इंटेलीजेंस भी सक्रिय हो गया है। पुलिस प्रशासन की टीम निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल होता हिन्दू महापंचायत का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगानगर की रहने वाली युवती की शादी 13 फरवरी को लिसाड़ी गेट निवासी दूसरे समुदाय के युवक के साथ मवाना रोड स्थित एक मंडप में होनी थी। सोमवार को सचिन सिरोही, धर्मेंद्र मलिक, विनोद जाहिदपुर, अक्षित त्यागी, अशोक शर्मा, पंकज विश्कर्मा युवती के चाचा के साथ गंगानगर थाने पहुंचे थे। युवती के चाचा की तहरीर पर युवक(मंगेतर) शाहवेज राना उर्फ साहिल के खिलाफ धर्मांतरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद सुभाष नगर के रहने वाले युवती के चाचा को कॉल पर धमकी भी मिली थी। जिसकी शिकायत एसएसपी कार्यालय में एसपी क्राइम अवनीश कुमार से की गई थी। हिंदु युवती को अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाकर शादी करने के मामले में अखिल भारतीय हिंदु सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने हिंदु महापंचायत का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पैराडाइस मंडप में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से लेकर पांच बजे तक हिंदु महापंचायत की जाएगी। जिसमें अपने धर्म के प्रति लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ दूसरे धर्म के लोग किस तरह से युवतियों को अपने जाल में फंसाकर शादी कर रहे है, इस पर पंचायत की जाएगी। 

विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर की जा रही अपील

पिंकी चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल की है। उन्होंने भी मेरठ पहुंचकर महापंचायत में शामिल होने की लोगों से अपील की है। सचिन सिरोही ने कहा कि महापंचायत को पूरी तरह से कामयाब कराया जाएगा। विधर्मियों की साजिश को किसी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। 


पुलिस-प्रशासन भी हुआ सक्रिय

हिंदु महापंचायत की जानकारी सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी गई है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की आंख भी खुल गई है। इंटेलीजेंस की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है। एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि शांतिपूर्वक संगठन अपनी बात पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखना चाहता है तो रख सकता है। जहां पर महापंचायत की बात कही जा रही है, वहां पुलिस बल तैनात किया जाएगा।


 
विज्ञापन

सचिन सिरोही के लाइव के दौरान आया शावेज़ का कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
"सिरोही जी मेरा पीछा छोड़ दो" बोला शावेज़

हिंदु महापंचायत को लेकर सचिन सिरोही ने फेसबुक पर लाइव किया। उन्होंने महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की बात कही। इस पर जिस शावेज राणा की शादी रुकवाई गई है, उसने फेसबुक पर कमेंट्स किया। कमेंट्स में लिखा सिरोही प्लीज मेरा पीछा छोड़ दो, मेरी शादी हो जाने दो। वहीं सचिन सिरोही का कहना है कि यह शादी किसी भी सूरत में कहीं भी नहीं होने दी जाएगी। पूरे देश में हिंदु संगठन कार्य कर रहे है। सभी को मैसेज वायरल कर इसकी जानकारी दे दी गई है ताकि शादी कहीं भी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें