यूपी में सरकार बदलते ही सपा नेताओं की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है। गुरुवार को सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने सीएम पर ही अभद्र टिप्पणी कर दी। समर्थकों के साथ शाहिद मंजूर डीएम से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे और मुलाकात नहीं हो पाई। कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री ने जनता दरबार का समय बदल दिया है। डीएम अब सुबह नौ से 11 बजे तक कार्यालय में बैठते है। इस बात पर शाहिद मंजूर भड़क गए और सीएम पर अभद्र टिप्पणी कर दी। अब ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।