मेरठ पुलिस ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद बड़ी कामयाबी हासिल की। मुखबिर की खबर पर पुलिस ने अवैध हथियार बनानेवाले शख्स को गिरफ्तार किया और उसकी अवैध हथियार की फैक्ट्री पर छापेमारी कर वहां पर रखे बने और अधबने हथियारों को सीज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी तमंचे को दो से पांच हजार और राइफल को 17 हजार तक में बेच देते थे।