फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब मांगने के बदले में मिली दर्दनाक मौत

Thu, 29 Dec 2016 09:06 AM IST
कपिल कुमार/कुलदीप निषाद, अमर उजाला टीवी, मेरठ

मेरठ के प्रहलादपुर में युवक की हत्या का राज खुलते ही लोग हैरत में पड़ गए। दरअसल रणवीर  उर्फ रहतू 15 दिसंबर को नशे में अपने घर लौट रहा था। घर के नजदीक ही एक मकान में चार लड़के शराब पी रहे थे। रहतू ने इन लड़कों से कहा कि उसे दारू पिलाओ, लड़कों ने इंकार कर दिया। कहासुनी के बाद रहतू ने पंचायत बुलाने की धमकी दी। मोहल्ले के लड़के इतने डर गए कि उन्होंने रहतू की हत्या कर दी। लाश दो दिन तक पुआल में दबाए रखी, तीसरे दिन राज छिपाने के लिए शव को जला दिया गया। लेकिन किसी ने पुलिस को खबर कर दी। छानबीन में हत्या का खुलासा हुआ।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें