मेरठ पुलिस को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला सिपाही अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला से चाय-पानी के नाम पर रिश्वत लेती देखी जा रही है। वीडियो वायरल होने पर इंस्पेक्टर ने मामले की रिपोर्ट कप्तान को भेज दी है और आरोपी महिला कॉन्सेटेबल के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।