सेना भर्ती के मेडिकल में फेल होने के बाद बागपत के रहने वाला सुनील भगवान से इस कदर नाराज हो गया कि उसने मेरठ के केसरगंज के श्री महायोगेश्वर मंदिर में नंदी बाबा और लड्डू गोपाल की मूर्तियां तोड़ दीं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह से मामला शांत कराया।