फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में स्वकर बढ़ाने के विरोध, बुनकरों ने निकाला मार्च की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 05:35 PM IST

स्वकर बढ़ाने के विरोध में बुनकरों ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर बुनकर नेता इम्तेयाज अहमद अंसारी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी को संबोधित तीन सूत्रीय मांगो का ज्ञापन कर अधीक्षक संतोष कुमार को सौंपा। प्रदर्शन कर रहे इम्तेयाज अहमद अंसारी, जहांगीर आलम, आफताब नेता, कौसर नसीम, शकील अहमद, मुनौव्वर अली आदि बुनकरों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा बुनकरों पर जबरन अधिक टैक्स लगा दिया गया है। लेकिन लागू करने से पहले इसकी सूचना भी नहीं दी गई थी। ये टैक्स प्रणाली व्यवसायिक घरानों को सुविधा देने वाली है, जिसमें गरीब बुनकरों का शोषण हो रहा है। इसपर पुनर्विचार करने के साथ ही पतली गलियों में रहने वाले गरीब बुनकरों को राहत देते हुए एक और स्लैब बनाने की मांग की। कहा कि यह स्पष्ट किया जाए कि जिसका वार्षिक टैक्स 200 रुपये आता था तो अब उसे कितना टैक्स देना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें