फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में हो रहे अत्याचार को लेकर विश्व हिन्दू परिषद का फूटा गुस्सा

विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले बुधवार को जिलाध्यक्ष पारस मणि सिंह दीपू के नेतृत्व में भारी संख्या में हिन्दू समाज के लोग जुलूस के शक्ल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। विश्व हिंदू परिषद ने अपने ज्ञापन पत्र के माध्यम से कहा कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल को जिस प्रकार हिंसा की आग में जलाया जा रहा है, हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को निर्बाध रूप से अपने षडयंत्रों को क्रियान्वित करने की खुली छूट दी जा रही है। उससे स्पष्ट होता है कि बंगाल की स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें