वसंत पंचमी पर्व पर नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज में मां सरस्वती पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधक गौरी शंकर खंडेलवाल और निर्देशक कृष्णा खंडेलवाल व प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने विधिविधान से पूजन अर्चन किया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आरती की गई। इसके साथ ही हवन में सभी ने आहूति भी दिया। छात्राओं ने मां के चरणों मे गीत समर्पित किया। प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने कहा की मां सरस्वती के आशीर्वाद से हम सभी आज अपने जीवन मे कुछ करने लायक हुए हैं। इस दौरान सभी शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहे।