फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पीसीएस प्री, 5658 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पहली पाली की परीक्षा, VIDEO

यूपी पीसीएस प्री परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर एआई से लैस वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। यूपी पीसीएस प्री परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा एक अतिरिक्त परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा पर नजर रख रहे थे। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी चक्रमण कर परीक्षा केंद्राें की निगरानी कर रहे थे। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 10296 के सापेक्ष 4638 अभ्यर्थी शामिल हुए। पेपर आसान रहा। आस्था सिंह का कहना था कि पेपर अच्छा गया है। मनंजय शर्मा का कहना था कि तैयारी अच्छी रहने से पेपर बहुत अच्छा गया है। संजय संजय सिंह कुशवाहा का कहना है किपरीक्षा की तैयारी की थी। प्रश्न कठिन आने से पेपर आशा के अनुरुप नहीं हुआ है। रितिका सिंह मऊ पेपर में आए प्रश्न काफी कठिन थे। प्रश्न को हल करने में काफी समय लग रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें