फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में चेकिंग से बचने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रकने युवक को कुचला, मौत

प्रगति चंद Updated Tue, 09 Dec 2025 01:54 PM IST

मऊ शहर कोतवाली के बलिया मोड़ पर मंगलवार की सुबह ट्रक से कुचल कर मनीष मौर्य (24) की मौके पर मौत हो गई। परिजन शव को बीच सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर एएसपी अनूप कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। कैसे हुआ हादसा सरायलखंसी थाना के भलया गांव निवासी मनीष मौर्य मंगलवार की सुबह सब्जी मंडी जा रहे था। इस दौरान बलिया मोड़ पर पुलिस द्वारा सुबह भारी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि, बीच सड़क पर पहले से दो ट्रक खड़े थे जिसकी चेकिंग हो रही थी। पीछे से आ रहे ट्रक का चालक चेकिंग से बचने की होड़ में जल्दी निकलना चाहा और सड़क के किनारे चल रहे मनीष को कुचलते हुए भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे और सड़क जाम कर दिए। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया है। बलिया मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ट्रक कैद हुआ है, नंबर के आधार पर चालक पकड़ लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें