मऊ में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत बुधवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के साथ अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर संयुक्त जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें डीसीएसके पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकीय प्रभाग के सदस्य शामिल हुए। रैली को प्राचार्य डीसीएसके पीजी कॉलेज शर्वेश पांडे और डॉ. हेमंत यादव जिला परियोजना अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्रों और स्वयंसेवकों ने अपने पुराने कपड़ों से 200 थैलों का निर्माण किया और राहगीरों व दुकानदारों को नि:शुल्क वितरित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी अपने घरेलू सामान की खरीदारी के लिए कपड़े के थैलों का ही प्रयोग करें। स्वयंसेवकों ने दुकानों पर खरीदारी कर रहे ग्राहकों को कपड़े के थैले भेंट किए और उनसे भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की।