फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ के मधुबन रोड पर बड़ा बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव, सीओ कोतवाल को आई चोट

नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 15 Nov 2024 10:21 PM IST

घोसी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मधुवन मोड पर दो बाइक की टक्कर को लेकर बड़ा बवाल हो गया। मामले पर गौर करें तो एक ने चाकूबाजी कर दिया। जहां घायल इलाज कराने के दौरान दूसरे पक्ष के पहुंचने पर एक दूसरे पर पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस की जीप पर पथराव किया जिसमें सीओ और कोतवाल को भी चोट आई। घटना के बाद 12 थानों की फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है। स्थिति नियंत्रण में है। जानकारी के अनुसार घोसी के बड़ागांव के राजभर बस्ती निवासी सूक्खू राजभर 22 और घोसी निवासी दानिश दोनो बाइक से निकल रहे थे। इसी बीच दोनों की बाइक मधुवन मोड पर एक दूसरे से टकरा गई। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया जिसमें बात बढ़ने पर दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। इधर दोनों पक्षों के घायल होने की सूचना पर घायल सुक्खू राजभर की तरफ से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर दूसरे पक्ष पर कारवाई की मांग करने लगे। इस बीच उन लोगों ने अस्पताल पर पथराव कर दिया। अस्पताल में पथराव की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घोसी सीओ दिनेशदत्त मिश्र एवं प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पथराव कर रहे लोगों को शांत न होने देख पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें