फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सपाइयों व कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Pragati Chand Updated Wed, 22 Jul 2026 05:55 PM IST

मऊ में दिल्ली में जंतर मंतर में जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार करने के बाद से ही मंगलवार की शाम नौ बजे से सपा में इसको लेकर आक्रोश पनपा हुआ है। मंगलवार की देर शाम गाजीपुर तिराहा पर विरोध प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने बुधवार को गाजीपुर तिराहा से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां सपाइयों ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी सहित आठ सूत्री मांगें रखी। साथ ही केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर संविधान के उल्लंघन और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी सहित आठ सूत्री मांगें रखी हैं। उधर, नगर के कलेक्ट्रेट मोड़ पर गोरखपुर-वाराणसी मार्ग को जाम कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें