हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह के नेतृत्व में सदर तहसील क्षेत्र के सरवां हथिनी मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि सरवा हथनी मार्ग क्षेत्रीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कहा कि यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन हजारों लोग यात्रा करते है। कहा कि यह मार्ग प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों के दुर्दशा का कारण बन गया है। मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में इस सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि आमजन का इस सड़क पर चलना अत्यंत दूभर हो गया है। कहा कि हथिनी सरवा मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इसलिए इस सड़क पर यात्रा करना जानलेवा बन गया है। प्रांतीय मंत्री अमित कुमार वर्मा ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रीय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह मार्ग कई गांवों को आपस में जोड़ता है। शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। हिंदू जागरण समिति के प्रांत मंत्री रवि गुप्ता, प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार पासवान ने कहा कि संबंधित विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा है। हथिनी सरवा मार्ग जर्जर होने की वजह से आम जनता में काफी रोष व्याप्त है सड़क प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होने के कारण आम जनता पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। इस अवसर पर राजकुमार मौर्य, रवि शंकर गुप्ता, अंकित प्रजापति, आकाश ठाकुर, अखिलेश बरनवाल आदि शामिल थे।