फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में नपा चेयरमैन और सभासद के खिलाफ मुहल्लेवासियों ने खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन; लगाया गंभीर आरोप

मऊ के डोमनपुरा और जफरनगर में कराए जा रहे विकास कार्य ठप होने के विरोध में मुहल्लेवासियों ने नगरपालिका चेयरमैन अरशद जमाल और सभासद फरहान हाशिम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुहल्लों में खड़ंजा, इंटरलाॅकिंग उखाड़कर छोड़ देने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका चेयरमैन सहित सभासद को अवगत कराए जाने के नौ माह माह भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। मुहल्ले में कई घरों में शादी समारोह होना है। सड़क बदहाल होने से लोगों को आने जाने में तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। किस वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है पता नहीं चल पा रहा है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग नगरपालिका कार्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें