जखनिया दी तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें 131 मतदाताओं में से 125 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रामदुलार राम अध्यक्ष और नर्वदेश्वर सिंह महासचिव और कृपाशंकर कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार राय, अशोक पप्पू, सुभाष सिंह यादव, अरविंद सिंह एवं देवेंद्र राम ने बताया कि 131 मतदाताओं में से 125 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद पर पड़े एक मत और कोषाध्यक्ष पद पर पड़े दो मत अवैध हो गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में राम दुलार राम ने 64 मत प्राप्त किया। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी रमेश सिंह चौहान को 60 मत मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद पर शिव उदय चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर नर्वदेश्वर सिंह ने 80 मत पाकर जीत दर्ज की। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी अच्छे राम को 46 मतों से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर कृपा शंकर ने 93 मतों के साथ शानदार जीत हासिल की, जबकि सुधीर कनौजिया को 31 मत प्राप्त हुए। अन्य शेष पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर पप्पू यादव, रामजी यति, अखिलानंद सिंह, ओमकार यादव, संजय पांडेय, शिवलाल यादव, अश्वनी राय, अखिलेश चौहान, चंद्रभान यादव, मुनीब यादव, जोगेंद्र यादव, महेश राम, अमलेश शर्मा, ओमप्रकाश यादव, पूर्व अध्यक्ष नेसार अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।