फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर की बारिश, घरों में घुसा पानी, खाना बनाने के लिए जगह नहीं; VIDEO

फतहपुर मंडाव ब्लॉक के मोलनापुर मिश्रौली के महुआनी पुरवा में शनिवार की रात हुई तेज बारिश के बाद घरों में पानी भर गया। नाली ओवरफ्लो होने से सभी रास्तों पर जलभराव हो गया, जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हुई। ग्रामीणों ने घर के अंदर से पानी निकालने के लिए पंपसेट और मोटर का सहारा लिया। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार की सुबह गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सुग्रीव चौहान, अनिल चौहान, रामअवतार चौहान, रविंद्र चौहान, अखिलेश चौहान, गुलाब चौहान, अरुण चौहान, राधेश्याम चौहान, उदयभान, लोरिक, सुदर्शन, सुदामा आदि लोगों ने बताया कि गांव में जलनिकासी की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण स्थायी समाधान नहीं हो सका। हर हर साल बरसात में घरों में पानी घुस जाता है। कभी कभी तीन चार दिन लगातार बारिश होने से पानी भरा रहता है, जिसके चलते खाना बनाने के लिए जगह नहीं बचता है। बताया कि पुरवा में जलभराव का मुख्य कारण यह है कि गांव के उत्तर दिशा में स्थित बंधे के पास जाकर बारिश का पानी रुक जाता है बाहर नहीं निकल पाता। बंधे की ऊंचाई गांव रिहायशी इलाके से अधिक होने के कारण पानी की प्राकृतिक निकासी पूरी तरह बाधित हो जाती है। ग्राम प्रधान से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया था, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों के विरोध के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका। बताया कि संबंधित बंधा सिंचाई विभाग के अधीन है। विभाग का कहना है कि बंधे को काटकर या उसके बीच से नाली का निर्माण नहीं कराया जा सकता, क्योंकि इससे बाढ़ के दौरान बंधा कमजोर होने और टूटने का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें