मऊ नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित यातायात पुलिस बूथ के पास शनिवार को नवंबर यातायात माह का एएसपी अनूप कुमार और विशिष्ट अतिथि डॉ संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान एएसपी ने मौजूद लोगों को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एएसपी अनूप कुमार ने कहा कि हम सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी और दूसरों की जान बचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। वहीं डा.संजय सिंह ने कहा कि अगर कहीं भी कोई दुर्घटना हो तो घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए। जिससे समय रहते उसको बचाया जा सके। कार्यक्रम प्रतिकात्मक रूप से दस लोगों को हेलमेट का वितरण भी किया गया।इस दौरान सीओ सिटी अंजनी पांडेय,एआरटीओ,यातायात निरीक्षक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।