फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित व्यक्ति को राशनकार्ड में मृत दिखाकर काट दिया नाम

मऊ में मधुबन तहसील क्षेत्र के कुसंडा गांव निवासी कुबेर साहनी को राशनकार्ड में मृत दिखाकर उनका नाम काट दिया गया है। वो दोबारा नाम जोड़वाने के लिए तहसील का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। कुबेर साहनी ने बताया कि वो मुंबई में रहकर अपनी जीविका चलाते हैं। 15 दिन पहले मुंबई से अपने घर आए हैं। घर आने के एक सप्ताह बाद राशन लेने के लिए कोटेदार के यहां पहुंचे तो बताया गया कि आपका नाम राशनकार्ड से कट गया है। दोबारा नाम कार्ड में जोड़वाने पर खाद्यान्न मिलेगा। कार्ड में नाम जोड़वाने के लिए जनसेवा केंद्र पर पहुंचे तो वहां बताया गया कि आपको मृत घोषित करके नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है। मधुबन के पूर्ति निरीक्षक विनोद अग्रहरि ने बताया कि इस समय यह टेक्निकल समस्या आ रही है। लेकिन आसानी राशन कार्ड में नाम जुड़ जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें