मऊ के घोसी सांसद राजीव राय ने बृहस्पतिवार को संसद में मऊ -बलिया फोरलेन स्वीकृत किए जाने पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। इस दौरान सांसद राजीव राय ने वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग की बदहाली के बारे में सवाल पूछा। इसके साथ ही सहरोज के समीप वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के अब तक पूरा न होने का मामला भी उठाया। वहीं मऊ जिले के अंदर कई स्थानों पर सड़क बदहाल हो गई है। घोसी सांसद राजीव राय ने कहा कि सहरोज में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास बीते दिनों में कई मार्ग दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिसमें कई लोगों की मौत गई। जिससे कई परिवार उजड़ गए। ऐसे में विभाग बताए कि आखिर यह फ्लाईओवर कब तक यह पूरी तरह से बन जाएगा। जिस पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने जवाब देते हुए घोसी सांसद राजीव राय को आश्वस्त किया कि वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग पर सहरोज में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं सड़कों की मरम्मत भी की जाएगी।