फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ एसपी ने गणतंत्र दिवस को लेकर आयोजित तैयारियों का किया निरीक्षण, VIDEO

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी द्वारा शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर परेड का ग्रैंड रिहर्सल कराया गया।इस दौरान अलग अलग दस्तों की लाइन, फॉर्मेशन, कदम-ताल, सलामी की मुद्रा के बीच समन्वय का निरीक्षण एसपी ने किया । रिहर्सल के दौरान अपने संबोधन में एसपी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड को भव्य, आकर्षक एवं पूर्णतः अनुशासित रूप में प्रस्तुत करना प्राथमिकता है।इसलिए इसकी तैयारी आगामी रिहर्सल से पूर्व पूर्ण कर ली जाए।इसीक्रम में एसपी ने मुख्य परेड ग्राउंड में परेड की संभावित व्यवस्था, मार्च पास्ट, सलामी प्लेटफॉर्म एवं दर्शक दीर्घा की तैयारियां और गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंच की साज-सज्जा, ध्वज फहराने की व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें