नगर के इमिलिया स्थित वेदांत क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शुक्रवार को डीपी स्पोर्ट्स जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच खेला गया। मैच पीएनयू क्लब आजमगढ़ और मऊ क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। जिसमें पीएनयू क्लब आजमगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाज कृष्णा सिंह के 93 रन, ऋषव ने 43 रन, प्रतीक यादव के 56 और आर्यन यादव के 29 रन के दमदार पारी के दम पर पीएनयू क्लब आजमगढ़ ने 354 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मऊ की तरफ से ओमकार, जीशान, रोहित को 2-2 विकेट मिला। जबकि सुधीर, अभय, शिवम् ने 1-1 विकेट लिया। 355 रनों का पीछा करने उतरी मऊ क्रिकेट एकेडमी की टीम सभी विकेट खोकर 218 ही बना सकी। जिसमें बल्लेबाज जीशान ने 52 रन, दीपक ने 40 रन, सुमित ने 32 रन, के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नही कर पाया। आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाज आर्यन यादव ने 3 विकेट, कृष्णा और हर्ष ने 2-2 विकेट लिए। प्रतीक- पंकज को 1-1 विकेट मिला। मैच के मैन आफ द मैच कृष्णा सिंह रहे। जिन्होंने 92 रनो के साथ 2 महत्वपूर्ण विकेट भी लिया। आज के अंपायर अमरीश और सलमान रहे।