मऊ। नगर के मलिकटोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के ट्रेनिंग हॉल में बृहस्पतिवार को हेयरस्टाइल प्रतियोगिता और समाचार पत्रों से बने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में खुशबू यादव और हेयरस्टाइल प्रतियोगिता में संध्या साहनी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।