घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक पर उसकी पत्नी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल कर उसे और उसके बच्चों को घर में बंद कर बंधक बनाने का आरोप लगाया।उधर इस मामले में पुलिस का कहना हैँ कि यह पति पत्नी के बीच प्रकरण बहुत पुराना है, मामले की जांच की जा रही है।इससे पहले चार मिनिट आठ सेकेंड के वीडियो में महिला ने बताया कि उसका डाक्टर पति ने उसके रहते दूसरी शादी कर लिया है। उसे और उसके दोनों बच्चों को घर में बंद कर बाहर से ताला लगाकर भाग गए है।इसके अलावा एक ओर पुराना वीडियो के माध्यम में महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने घर बंद करने से पहले शौचायल की सीट के साथ आरओ मशीन को भी तोड़ दिया गया। इस मामले में सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पति पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है, इस मामले में पहले पति भी शिकायत कर चुका है, महिला द्वारा शिकायत की जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है, इसकी जांच की जा रही है।