फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नशे में धुत युवकों का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर मचाया उत्पात

मऊ जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में शुमार दुबारी बाजार में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब दो युवक शराब के नशे में बीच सड़क पर हुड़दंग मचाने के साथ एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई। दरअसल दोनों शराबी अचानक लड़ते हुए बीच सड़क पर वाहनों के सामने आ जा रहे थे। इस बीच कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। हैरान करने वाली बात तो ये थी कि हंगामे के बीच दुबारी बाजार में बनी पुलिस पिकेट से न तो कोई पुलिसकर्मी पहुंचा न ही दुबारी पुलिस चौकी से।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें