मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना थाना अन्तर्गत जमुई गांव निवासी त्रिभुवन प्रसाद (54) की सड़क की ड्यूटी पर जाते समय मौत हो गई। सोमवार की रात धरौरा घाट स्थित तमसा नदी के तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। घटना 01 मार्च की शाम फतहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में हुई। भाई छविलाल भारती ने बताया कि त्रिभुवन प्रसाद मार्च 1997 में 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी के ई-दल में नियुक्त हुए थे। वर्ष 2016 से उनकी तैनाती फतहपुर जिले में डायल 112 में तैनात हैं। 01 मार्च की शाम करीब 8 बजे वो ड्यूटी पर जा रहे थे। असोथर थाना क्षेत्र तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दो जगहों से प्रयागराज स्वरूप रानी अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि 02 मार्च की भोर 4:36 बजे डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक ने कंट्रोल रूम को घटना की दी थी। फिर परिजनों को अवगत कराया गया। सोमवार की शाम करीब 8 बजे उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हर आंखे नम हो उठी। शव लेकर पहुंचे पुलिस के जवानों और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ तमसा तट पर अंतिम संस्कार किया। माता-पिता का पहले ही निधन हो हो है। त्रिभुवन पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। पिता की मौत पर तीन बेटियों और एक बेटे और पत्नी तारा देवी का रो रोकर बुरा हाल था।