मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के चेरुईया गांव में भूधरिया बाबा मंदिर के जंगल में गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। हरा-भरा जंगल धूं- धूंकर जलने लगा। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण वहां पहुंचे, लेकिन पछुआ हवा के कारण आग की लपटें इतनी तेज उठ रही थीं कि कोई भी व्यक्ति आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।