फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंश निर्धारण न होने से नाराज किसान, कासिमाबाद तहसील पर किया प्रदर्शन

Pragati Chand Updated Wed, 08 Apr 2026 04:05 PM IST

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर बुधवार को किसानों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसान नेता टिकैट लल्लन सिंह यादव के नेतृत्व में परजीपाह गांव के दर्जनों किसान तहसील पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि कासिमाबाद के धरवार कला से रसड़ा तक धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जिसमें कई किसानों की जमीन शामिल है। बावजूद इसके न तो जमीन का अंश निर्धारण किया गया है और न ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की गई है। किसानों का कहना है कि बिना रजिस्ट्री कराए ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जिससे वे आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित पी डब्लू डी विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्हें लेखपाल से अंश निर्धारण कराए जाने की बात कही जाती है जबकि लेखपाल से संपर्क करने पर फोन तक नहीं उठाया जाता। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार दौड़ाया जा रहा है। जिससे वे परेशान हो चुके हैं।नाराज किसानों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि उनकी चिन्हित भूमि का जल्द अंश निर्धारण कराया जाए।रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर उचित मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन में भोला प्रजापति, ननकू प्रजापति, रामचंद्र, ललित, राम कठिन, मुखुराम, जितेंद्र राम, रमेश राम, त्रिभुवन, गुलाबचंद, सुनील, उर्मिला सहित अन्य किसान मौजूद रहे। इस संबंध में कासिमाबाद तहसीलदार कौशल चौरसिया ने बताया कि मामले में लेखपाल से बात कर किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें