फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में चिकित्सकों ने आतंकवाद पर आक्रोश जताया, नारे लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की

विकास के पथ पर बढ़ रहे कश्मीर की घाटी में अति घृणित तरीके से किये गये कायराना हमले से पूरा देश आक्रोशित है। विश्व समुदाय से मिल रहे समर्थन के साथ ही सरकार द्वारा प्राथमिक स्तर पर उठाये जा रहे कदमों से आगे बढ़कर पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना होगा। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह विचार गुरुवार को पहलगाम हमले के विरोध में चिकित्सकों द्वारा विरोध-प्रदर्शन के दौरान व्यक्त किया। डॉ सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम को शारदा नारायण हास्पिटल से जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। फातिमा चौराहा, गाजीपुर तिराहा होते यह यात्रा गायत्री शक्तिपीठ पर संपन्न होगी जहां मृतकों के आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया जाएगा। इस दौरान शारदा नारायण हास्पिटल के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें