फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने की मांग, सौंपा ज्ञापन; VIDEO

हिंदू जागरण समिति द्वारा सोमवार को समिति के युथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारीयों ने कहा कि विगत वर्षों में कोविड-19 महामारी भर्ती प्रक्रिया में देरी और विभिन्न प्रशासनिक कारणों से हजारों सामान्य वर्ग के युवाओं की आयु सीमा पार हो चुकी है। जिसके चलते वह पुलिस जैसी महत्वपूर्ण सेवा में सम्मिलित होने से वंचित हो रहे हैं। यह स्थिति न केवल युवाओं के साथ अन्याय है बल्कि उनके भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।ज्ञापन देने वाले में रवि गुप्ता, अभिषेक, अंकित आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें