मऊ नगर सहित जिले के सभी आधार कार्ड संशोधन केंद्रों पर इन दिनों भीड़ बढ़ गई है। आधार कार्ड में बायोमेट्रिक और नाम में गलती सुधारने के लिए लोग पहुंच रहे है। राशन कार्ड में ई-केवाईसी का नियम लागू होने के बाद भीड़ अधिक बढ़ी है। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनका अंगुठा नहीं लग पा रहा है। इनमें पांच से सात साल तक के बच्चों की संख्या अधिक है। एक आधार कार्ड संशोधन केंद्र पर एक दिन में 150 से 200 लोग पहुंच रहे हैं। जबकि एक दिन में केवल 90 से 110 का ही संशोधन हो पा रहा है। अन्य को दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।