मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी निवासी गल्ला व्यापारी से सेमराजपुर में बीते शुक्रवार की शाम अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर 55 हजार की नकदी छीन ले गए। मारपीट का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर इस मामले में पुलिस पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं, इस घटना को लेकर अब तक कोई ठोस कदम न उठाएं जाने से व्यापारियों में काफी आक्रोश है।